महासमुन्द

स्कूली बच्चों की यातायात नियमों की दी जानकारी
07-Feb-2024 2:38 PM
 स्कूली बच्चों की यातायात नियमों की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7 फरवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तहत यातायात पुलिस महासमुंद के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके तहत ग्राम सुखरीडबरी थाना बागबाहरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मिडिल स्कूल कन्या शाला  में जाकर 414 स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से बागबाहरा, झलप चौक में जाकर लगभग.150 आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को पाम्पलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दी गई।

6 फरवरी को राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2024 का 23वें दिन यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात घनेंद्र ध्रुव एवं प्रभारी यातायात लक्ष्मी नारायण साव के मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सुखरीडबरी थाना बागबाहरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मिडिल स्कूल कन्या शाला स्कूल में जाकर लगभग.414 स्कूली छात्र.छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों का पालन करने, हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, नियत गति में वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, तीन सवारी बाइक ना चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

इस दौरान यातायात स्टॉफ  प्रधान कृपाराम साहू, आरक्षक हरीश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, विशेष आरक्षक मनोज डडसेना उपस्थित थे।

सडक़ हादसे में घायल बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के बाद वापस लौट रही टीम को दारगांव कॉलेज चौक झलप रोड बागबाहरा के पास सडक़ दुर्घटना में एक दो बच्चों के पैर में चोट की खबर मिली। ये बच्चे गड़बेड़ा थाना पिथौरा के शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। टीम ने दोनों बच्चों की सहायता कर उन्हें  तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु डायल 112 को कॉल कर शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचाया।


अन्य पोस्ट