महासमुन्द
मोती बाल उद्यान में आकर्षक चित्रकारी, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
06-Feb-2024 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6 फरवरी। पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ पालिका स्वच्छ नगर अभियान के तहत उद्यानों में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के सबसे पुराने मोती बाल उद्यान को भी निखारकर संवारने के लिए उद्यान की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई जा रही है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने चित्रकारों द्वारा यहां पर उकेरी जा रही तस्वीरों का अवलोकन किया और चित्रकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे खेलकूद की सामग्रियों का भी अवलोकन किया और खराब सामान को बदलने पालिका अफसरों को निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे