महासमुन्द

महिलाओं को किया जागरूक
06-Feb-2024 2:24 PM
महिलाओं को किया जागरूक

महासमुंद,6 फरवरी। महासमुंद पुलिस द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ रोकथाम सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं दुकानों में कार्य कर रही महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान इन स्थानों में कार्यरत 70 महिलाएं शामिल हुईं। 

महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से रोकथाम सप्ताह  के आयोजन में 4 फरवरी को महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, सुमीत सेल दुकानों में कार्यरत महिलाओं को कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। 

उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ रोकथाम के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम महिला सेल से महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी, महिला प्रधान आरक्षक तरुणा मदनकार, महिला आरक्षक यमुना नामदेव, नीलम मांडले के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट