महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6 फरवरी। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण लेकर आई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों के भीतर 536 किमी दूरी, 67 दिनों में यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न हैं कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे पहुंचेगी। रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी।
डा. रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।