महासमुन्द

ओवरब्रिज निर्माण, बेलसोंडा के 10 पेड़ सुरक्षित तरीके से तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट: 13 की शिफ्टिंग बाकी
06-Feb-2024 2:19 PM
ओवरब्रिज निर्माण, बेलसोंडा के 10 पेड़ सुरक्षित तरीके से तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट: 13 की शिफ्टिंग बाकी

 25 बड़े पेड़ों की शिफ्टिंग की जानी है 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6  फरवरी।
ओवरब्रिज निर्माण के बाधक बन रहे बेलसोंडा के 10 पेड़ों को कल शाम तक सुरक्षित तरीके से तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट किया गया है। इसके पूर्व नवंबर 2023 में भी दो पेड़ों की शिफ्टिंग बेलसोंडा के थोड़ा आगे की गई थी। अब 13 पेड़ों की शिफ्टिंग और बाकी है।

 वन विभाग के अनुसार जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता जा रहा है, आवश्यकता के अनुसार उसकी शिफ्टिंग कराई जा रही है। जिले में पेड़ों की शिफ्टिंग पर नये प्रयोग किये जा रहे हैं। दो माह पूर्व दो पेड़ों की शिफ्टिंग की सफलता के बाद कल फि र 10 पेड़ों की शिफ्टिंग की गई। शिफ्टिंग दौरान इस प्रक्रिया को देखने स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार पेड़ हमारे प्रकृति के लिए काफ ी जरुरी है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन बढ़ती आबादी और विकास की मांग को देखते हुए हर साल हजारों की संख्या में पेड़ों को आधुनिक तकनीक से पेड़ों को बिना काटे ही निर्माण कार्य पूरा किया जा सकता है। इसी तकनीक के जरिए बेलसोंडा में पेड़ों को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले कुछ माह से नई तकनीक के जरिए बड़े पेड़ों को ट्रांसप्लांट कर बचाने की मुहिम शुरू हुई है।

इस वक्त नेशनल हाइवे 353 में बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओव्हर ब्रिज के लिए 25 बड़े पेड़ों की शिफ्टिंग की जानी है।
इसके लिए वन विभाग ने पहले चिन्हित पेड़ों के डाल की छटाई किया। इसके बाद पेड़ के जड़ों के आसपास जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदा। जब वन विभाग की टीम पेड़ के जड़ के आखिरी छोर तक पहुंची तो जड़ों के निचले हिस्से में छेद करके चारों ओर से मिट्टी के साथ जड़ों को बांधा गया। जड़ों को बांधने के बाद क्रेन की मदद से पूरे पेड़ को जमीन से उखाड़ लिया गया। इसी क्रम से लगातार पेड़ों को जड़ से उखाड़ा जा रहा है। 

पेड़ों को जड़ समेत उखाडऩे के बाद उन्हें वन विभाग चयनित जगह में लेकर जाता है। जहां पहले से ही तैयार किए गए गड्ढों में दवाईयों का छिडक़ाव किया गया होता है। फिर क्रेन से ही पेड़ को गड्ढे में उतार कर जड़ों का बंधन खोलकर उसे मिट्टी से पाट दिया जाता है। 

पेड़ ट्रांसप्लांट वाले मुहिम में लगी फॉरेस्ट टीम के इंचार्ज तोषराम सिन्हा ने बताया कि पेड़ की शिफ्टिंग को चार घंटे के अंदर पूरा कर लिया जाता है। 
 


अन्य पोस्ट