महासमुन्द
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
05-Feb-2024 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 फरवरी। महासमुंद लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिले के व्यायाम शिक्षकों को स्वीप संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। नए मतदाताओं को बनावटी मतदान केंद्र बनाकर अवलोकन कराया गया। जिससे उनके अंदर वोटिंग से संबंधित भ्रांतियां दूर हो सके तथा वीवीपेट की जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने कहा कि अपने वोट की ताकत को पहचाने और निष्पक्ष निर्भिक होकर मतदान करें। यह संदेश हमें जन-जन तक पहुंचना है। युवा खिलाडिय़ों एवं छात्र-छात्राओं, मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए हम संकल्पित हों।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, शेषनारायण साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे