महासमुन्द

बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बुलंद करने युकां ने निकाली मशाल रैली
05-Feb-2024 4:51 PM
बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बुलंद करने युकां ने निकाली मशाल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5फरवरी। युवा कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को रखी गई। जिसमें जिले के प्रभारी आस मोहम्मद, चंद्र प्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव उपस्थित थे।

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और यूथ कांग्रेस को जिले में मज़बूत करने के लिए चर्चा की गई। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चुनाव में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजग़ार युवाओं को रोजग़ार देने का वादा पूरा नहीं करने, प्रदेश के किसानों को 3100 रुपए देने में  आनाकानी करने के विरोध में मशाल रैली निकाली गई।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़ ने बताया कि देश में लाखों बेरोजग़ार युवाओं की आवाज़ बुलंद करने उद्देश से युवा कांग्रेस द्वारा मशाल रैली निकाल कर भाजपा सरकार का विरोध किया गया। कार्यक्रम में जिले से युवा कांग्रेस के लखन बघेल जिला उपाध्यक्ष, उमर हसन जिला उपाध्यक्ष, अमन चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, रवि सिंह ठाकुर जिला संयोजक सोशल मीडिया, छोटू बघेल विधानसभा अध्यक्ष बागबहारा, सौरभ लोढ़ी महासमुंद विधानसभा अध्यक्ष, पंकज बीसी विधानसभा अध्यक्ष सरईपाली युवा कांग्रेस के जिले के विधानसभा पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट