महासमुन्द

सोनदादर में क्रिकेट स्पर्धा
05-Feb-2024 3:46 PM
सोनदादर में क्रिकेट स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 5 फरवरी। ग्राम सोनदादर में मार्निंग इलेवन लालपुर सोनदादर के तत्वावधान में आयोजित मोर गंवई गांव टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने शुभांरभ किया।

ग्राम सोनदादर में मार्निंग इलेवन लालपुर सोनदादर के तत्वावधान में मोर गंवई गांव टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। अध्यक्षता धनसाय साहू ने की।

विशेष अतिथि के रूप में भेखलाल चंद्राकर, नीरज सोनी, आयुब, सुनील सोनी, दिनेश यादव, किशुन पाटेल, भुनेश्वर ठाकुर, मनमोहन मधुकर, मनोज चंद्राकर, ओंकार चंद्राकर, तुकाराम चंद्राकर, गोविंद दीवान, नोहर सिंग, दयालाल यादव, पुरूषोत्तम यादव, मानसिंग मधुकर, भुवन दीवान, कन्नू दीवान, बेदनाथ पाटले, हेमंत चंद्राकर, चमनलाल ठाकुर, मंगलू खांडया, शोभाराम चंद्राकर मौजूद थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। ं विधायक श्री यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रयास सराहनीय है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता आएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में छगनलाल दीवान, बलबीर पाजी, रोशन सोनी, श्रवण गुरूजी, विनोद पटेल, सिरमौर सर, सुरेश यादव, प्रेमशंकर दीवान, इंद्रजीत गांधी, किशोर जी, मनोज सर, बालकदास जी, चंद्रशेखर, रमेश चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, अमलेश पटेल, इंदर यादव, दाउलाल यादव, कनिज आटो, अतुल गंडेचा, राहुल सारडा, दीपचंद सारडा, चुड़ामणी साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट