महासमुन्द
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
04-Feb-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 फरवरी। अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है। ग्राम जामदलखा निवासी परशुराम सिदार ने सरायपाली पुलिस को बताया है कि 1 जनवरी को उनका भतीजा मुकेश सिदार बाइक से अपनी मां को लेकर सुबह मोखापुटका गया था। रात को वापस मोखापुटका से जामदलखा आ रहे थे कि करीब 10 बजे एनएच.53 भोथलडीह बाजार के पास सरायपाली की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे भाभी रामवती सिदार की मौके पर मौत हो गई। भतीजा मुकेश सिदार को मामूली चोट आई।
शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे