महासमुन्द

आईपीएल की तर्ज पर महासमुंद में होगा पीपीएल क्रिकेट मैच
04-Feb-2024 2:00 PM
आईपीएल की तर्ज पर महासमुंद में होगा  पीपीएल क्रिकेट मैच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पार्षदों की सहभागिता से शहर के हाईस्कूल मैदान में आगामी 13 फरवरी से पीपीएल टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ होगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि नगर की खेल प्रतिभा को बाहर लाने और युवाओं को खेल की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है।

श्रीमती महिलांग ने कहा कि इस स्पर्धा में क्रिकेट पर रुचि रखने वाले युवा खिलाडिय़ों का पंजीयन लिंक के माध्यम से शुरू हो गया है जिसमें नगर के युवा अपना पंजीयन कराकर स्पर्धा में भाग ले सकते हैं। समस्त पंजीकृत खिलाडिय़ों की सूची से लाटरी पद्धति के माध्यम से टीम का चयन किया जाएगा। पार्षदों का पैनल ओनर के रूप में अपनी टीम का चयन कर सकेगा। 

स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों के लिए पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को एक लाख एक रुपए तथा उप विजेता टीम को 51 हजार एक रुपए की राशि तय की गई है। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ  द मैच, मेन ऑफ  द सीरीज, बेस्ट बालर, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट फील्डर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार तय किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने क्रिकेट खेल पर रुचि रखने वाले समस्त खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में भागीदारी निभा कर अपने खेल का जौहर दिखाने के लिए आगे आएं।


अन्य पोस्ट