महासमुन्द

विशेष पिछड़ी जनजाति को शीघ्र योजनाओं का लाभ पहुंचाने चर्चा
03-Feb-2024 3:06 PM
 विशेष पिछड़ी जनजाति को शीघ्र योजनाओं का लाभ पहुंचाने चर्चा

महासमुंद,3फरवरी। पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता आदि का लाभ देने के लिए विभागीय अधीक्षक, विशेष पिछड़ी जनजाति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं संबंधित विभाग प्रमुखों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें किस प्रकार से विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों को शीघ्र शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके । इसके लिए कार्य योजना बनाया गया एवं चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद शिल्पा साय ने की। 

 


अन्य पोस्ट