महासमुन्द
छात्र-छात्राओं ने चौकी बुंदेली का किया भ्रमण
03-Feb-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,3 फरवरी। कल भुरकोनी में आयोजित बुढ़ान शाह शासकीय महाविद्यालय के 7 दिवसीय एनएसएस कैम्प के चौथे दिन कैम्प प्रभारी अधिकारी तथा छात्र-छात्राओं ने चौकी बुंदेली का भ्रमण किया। चौकी आने पर उन्हें चौकी परिसर में घुमाया गया, साथ ही चौकी में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्हें पुलिस विभाग के कामों, वरिष्ठ और कनिस्ठ अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र, कार्य से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक प्रेमलाल कर, महेन्द्र ठाकुर, आरक्षक मोतीलाल दीवान, मोहन ध्रुव, हीरालाल ध्रुव, राकेश यादव तथा कार्यक्रम अधिकारी पंकज भोई, सहायक प्राध्यापक दीपांजली नेताम, सहा.ग्रेड 01 योगेश्वर दीवान, अतिथि व्याख्याता प्रभा देवांगन, अतिथि व्याख्याता चित्तेश्वरी साहू तथा लगभग 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे