महासमुन्द

दिव्यांग स्कूली बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर
01-Feb-2024 3:54 PM
दिव्यांग  स्कूली बच्चे  शैक्षणिक भ्रमण पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी।
समग्र शिक्षा समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला महासमुंद के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के मनोरंजन एवं ज्ञान वर्धन हेतु  एक्सपोजर विजिट विज्ञान केंद्र मोवा एवं कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के लिए 31 जनवरी को रवाना हुआ। जिसमें जिला महासमुंद के कक्षा  सातवीं से बारहवीं तक के प्रत्येक विकासखंड से दिव्यांग बच्चे एवं सहयोगी साथी रवाना हुए। 

इस अवसर पर दल को रवाना करने एवं हरी  झंडी दिखाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद मीसा कोसले, जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, जिला परियोजना  समन्वयक कमल नारायण चंद्राकर, एपीसी डीएन जांगड़े, राजकुमार साहू, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक जागेश्वर सिन्हा उपस्थित थे। भ्रमण दल  के साथ बीआरपी अनीता निर्मलकर, सभी विकासखंड के स्पेशल एजुकेटर, शिक्षक एवं संकुल समन्वयक रवाना हुए। उपरोक्त जानकारी संकुल समन्वयक आशीष कुमार साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट