महासमुन्द

4 अलग-अलग प्रकरणों में 115 लीटर कच्ची शराब जब्त
01-Feb-2024 3:52 PM
4 अलग-अलग प्रकरणों में  115 लीटर कच्ची शराब जब्त

3 बंदी, एक की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,1 फरवरी।
चार अलग-अलग प्रकरणों में 115 लीटर कच्ची शराब जब्त कर  3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं 1 अज्ञात की पतासाजी की जा रही है।

अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध आबकारी  विभाग महासमुंद द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तारतम्य में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी  महासमुंद मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में 27 एवं 28 को आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत आरोपी राजू कलेत सिन्घोड़ा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब, आरोपी राजिन बारला .छुईपाली थाना सिन्घोडा के कब्जे से  15 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुवा शराब जप्त किया गया है। इसी तरह छुईपाली के ही एक अन्य आरोपी हरीशचंद्र यादव के कब्जे से  10 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34-2,  59 क के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। 

एक अन्य कार्रवाई में ग्राम डोंगररक्सा थाना सिन्घोडा में जंगल से 80 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब और 22 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1100 किलोग्राम शराब बनाने योग्य किण्वित महुआ लहान जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़  आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 


अन्य पोस्ट