महासमुन्द

डिप्टी सीएम साव का स्वागत
31-Jan-2024 2:53 PM
डिप्टी सीएम साव का स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद,31जनवरी।  डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रथम नगर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में पालिका कार्यालय के समक्ष पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत पश्चात नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने शहर विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों को लेकर डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री साव को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग,सीएमओ टॉमसन रात्रे, सभापति बबलू हरपाल, पवन पटेल, निखिलकान्त साहू, सरला गोलू मदनकार,डमरूधर मांझी, पार्षद रिंकू चंद्राकर, संदीप घोष समेत बढ़ी संख्या में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट