महासमुन्द
बाइक सवार दो लोग घायल
31-Jan-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31 जनवरी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं।
मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को ग्राम कंदई जिला बेमेतरा निवासी युवराज पटेल अपने चचेरे भाई कृष्णा पटेल के साथ बाइक क्रमांक सीजी 07 एएच 9398से निजी कार्य से बसना आ रहे थे। फुलझर पेट्रोल पंप बसना के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 4986 ने उनकी बाइकको टक्कर मार दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे