महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 30 जनवरी। सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रसिद्ध खिलाड़ी प्रकाश श्रीवास्तव एवं सुधीर प्रधान ने की। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने बल्ला थामा एवं सुधीर प्रधान ने गेंदबाजी की।
नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि जीवन में जितनी जरूरी पढ़ाई है, उतना ही खेल भी है। अब पहले वाली बात नहीं रही। आज खेल में भी युवा अपना भविष्य बनाने लगे हंै।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर प्रधान ने उपस्थित खिलाडिय़ों एवं पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लिखोगे पढ़ोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पहले का यह मुहावरा अब बदल चुका है। चाहे स्वस्थ रहने की बात हो या सपना भविष्य संजोने की बात हो, खेल उतना ही आवश्यक है जितना पढऩा।
प्रकाश श्रीवास्तव ने खेलो में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के बिशेष अतिथि आकाश महंती एवम पार्षद पांडेय ने भी सम्बोधित किया।उक्त प्रतियोगिता में क्रिकेट कबड्डी खोखो बोरा दौड़ कुर्सी दौड़ सहित अनेक स्थानीय खेलो को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यत: अतिथियों के अलावा विद्यालय के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सचिव रजिंदर खनूजा, प्राचार्य ज्योति जोशी, उपप्राचार्य गायत्री राजपूत, सीता राम पटेल, सावित्री प्रजापति,टेकराम जगत, सावित्री साहू,संजू बरिहा, बुधराम यादव, युगीता निषाद, स्वीटी कोसरिया, प्रियंका सोनी, दिव्या एवम सरजु राम सिन्हा शहीत सभी आचार्य दीदी एवं पालक मौजूद थे।