महासमुन्द

सब्जी मंडी से हटाए बेजा कब्जा
30-Jan-2024 2:37 PM
सब्जी मंडी से हटाए बेजा कब्जा

महासमुंद, 30 जनवरी। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू की गई है। नागरिकों की शिकायत पर सोमवार को पालिका अफसरों ने संज्ञान लेते हुए शहर के बिन्नी बाई सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ताकि व्यवस्थित तरीके से सब्जी मंडी का संचालन किया जा सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के नेतृत्व में नगर पालिका का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा और दुकानदारों को समझाइश भी दी। सीएमओ ने कहा कि बाजार में दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि दुकानदार सडक़ में दुकान लगा कर बैठ जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। वहीं पैदल चलने वाले को भी काफी परेशान होती है।

 


अन्य पोस्ट