महासमुन्द

कार से 22 लाख का सोना-चांदी जब्त
28-Jan-2024 3:10 PM
कार से 22 लाख का सोना-चांदी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 जनवरी। पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में महासमुंद पुलिस ने एक कार से सवा 17 लाख कीमती चांदी की सिल्ली, सवा पांच लाख रुपए सोने के आभूषण के अलावा परिवहन में प्रयुक्त वाहन और दो मोबाइल बरामद किया है।

रविवार की दोपहर एक पत्रकारवार्ता में एसपी राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने इस मामले का खुलासा किया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से महासमुंद के रास्ते एक लग्जरी कार फोर्ड ईकोस्पोर्ट से भारी मात्रा में सोने का आभूषण व चांदी के सिल्ली का अवैध परिवहन होने वाली है।

सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में 27 जनवरी  को संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी। इस दौरान बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की फोर्ड कंपनी की ईको कार क्रमांक तेज रफ्तार से महासमुंद छत्तीसगढ़ की ओर आते दिखाई दी।

उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में 2 व्यक्ति सवार थे। जिन्होंने पूछताछ में सोनपुर दिसा से आना व रायपुर जाना बताया। उनके वाहन की तलाशी बाहन के पिछले सीट में एक चेम्बर मिला। जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया। जिसमें एक थैले के अन्दर दो पैकेट मिला। इसके संबंध में पूछताछ करने पर चांदी एवं सोने के आभूषण का पैकेट बताया।

पुलिस टीम द्वारा थैले के अंदर 02 पैकेटों को खोलकर देखने पर एक पैकेट में चार चांदी की सिल्ली बजनी 23.790 कि.ग्रा. एवं दूसरे पैकेट में पुरानी इस्तेमाली आभूषण, वजनी 81. कि.ग्रा. मिला।

 पुलिस की टीम ने चाँदी की सिल्ली एवं सोने आभूषण के संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया। लेकिन उक्त व्यक्तियों ने कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं किया। आरोपियों ने पुलिस की टीम को उक्त चाँदी की सिल्ली एवं सोने के आभूषण को सोनपुर ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया। 

संदिग्धों के कब्जे से चाँदी की सिल्ली कुल वजनी 23.790 कि.ग्रा. एवं पुरानी इस्तेमाली सोने के आभूषण वजनी 81 ग्राम, एक ईको स्पोर्ट कार कीमती 6 लाख रुपए तथा 02 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल कीमती 8000 रुपए कुल जुमला कीमती 28 लाख 39 हजार 280 रुपए बरामद कर थाने में अपराध/धारा 102 जा. फौ. के तहत कार्रवाई की गई।  कार्रवाई की डीआरआई टीम को दे दी गई है।


अन्य पोस्ट