महासमुन्द

मन में प्रभु सेवा की ललक ने कराई कंबल सेवा
28-Jan-2024 3:04 PM
मन में प्रभु सेवा की ललक ने कराई कंबल सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 28 जनवरी। जिला उपाध्यक्ष कलार समाज रमेश सरिता डडसेना एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि, सांसद महासमुंद के नेतृत्व में गोपेश डडसेना सचिव कलार समाज बसना नगर इकाई,बी एम ओ डॉ जे पी प्रधान जी, आचार्य विष्णु महापात्र एवं  राहुल गजेंद्र ने बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में जरूरतमंद मरीजों कड़ कड़ाती ठंड से बचने के लिए 50 बिस्तर गरम कम्बल का दान किया और मरीजों के हाल चाल और स्वास्थ्य का जायजा ब्लॉक् मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रधान एवं स्टाफ डॉक्टर और नर्स से लिया।

डॉ. प्रधान एवं स्टाफ ने समाजसेवी रमेश सरिता डड़सेना,जो जिला उपाध्यक्ष कलार समाज महासमुंद एवं गोपेश कुमार डड़सेना  के सेवा कार्य को उल्लेखनीय बतलाया और इसका मर्म जानना चाहा।

श्री डड़सेना ने कहा कि मन में प्रभु सेवा की ललक ने यह कम्बल जरुरत मंद मरीजों को बाँटने दिव्य प्रेरणा दी है, और उनके आशीर्वाद से वे प्रत्येक वर्ष यह पुण्य कार्य, समाज सेवी के रूप में करते आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट