महासमुन्द

किसान सत्याग्रह का 701वां दिन
27-Jan-2024 4:06 PM
किसान सत्याग्रह का 701वां दिन

गणतंत्र दिवस आंदोलन स्थल पर ही मनाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27जनवरी।
किसान सत्याग्रह के 701वें दिन खैरझिटी, कौंवाझर,मालीडीह के किसानों ने गणतंत्र दिवस आंदोलन स्थल पर ही मनाया।

 कई गांवों से शामिल होने वाले सत्याग्रही किसानों ने इस अवसर पर कहा कि संविधान के रक्षा की लड़ाई सत्याग्रह में शामिल किसान कर रहे हैं। इस अवसर पर अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर, रामलाल विश्वकर्मा, बोधन यादव, दौलत ध्रुव, कुमार बरिहा, बैसाखू सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, अगर सिंह दीवान, छन्नू लाल साहू, अशोक कश्यप, लीलाधर पटेल, तोषण सिन्हा, हेमसागर पटेल, उदय चंद्राकर, दिनेश यादव, शत्रुघन बैरागी, नाथूराम सिन्हा,राधाबाई सिन्हा,श्यामबाई ध्रुव, रमशिला पटेल, टुकेश्वरी समेत सै$कड़ोंं किसान शामिल थे। 


अन्य पोस्ट