महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जनवरी। महासमुंद महिला सहकारी बैंक के द्वारा उक्त विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष अरूणा शुक्ला व साथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
परिचर्चा में भाग ले रहीं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अनिता जी रावटे ने परिचर्चा के उद्देश्य तथा बैकिंग के साथ उसके संबंध पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बीते समय में परम्परागत रूप से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद करती थीं। समय बदलने के साथ तरीके भी बदलने लगे। किन्तु उद्देश्य यही है कि किस प्रकार अपने परिवार को हर परिस्थिति में मजबूती प्रदान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में महिलाओं को जानकार के साथ-साथ जागरुक होना जरूरी है। आर्थिक समृध्दि को लेकर वृहद सोच,जागरूकता,एकाग्रता और मेहनत आपको सफलता देगी। परिचर्चा की मुख्य वक्ता जिला पत्रकार संघ की अध्यक्ष उत्तरा विदानी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को वर्तमान समय की बड़ी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि महिला सहकारी बैंक की सहायता से आप छोटे-बड़े उद्योगों को आंरभ कर सकते हैं। शासकीय योजनाओं का भी लाभ लेने महिलाओं को स्वंय आगे आने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही व्यवसाय को चुनने और उसका प्रशिक्षण देने में बैंक के साथ हम सब आपकी मदद करेेगें।
बैंक की संचालक राजेश्वरी दीवान ने अपने उद्बोधन में महिला शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब मिलकर महिलाओं को उद्यमी बनाने में सहायता देने तैयार हंै। वर्तमान परिवेश में महिलाएं विकास के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। छोटे उद्योग से बड़े उद्योग तक व्यवसाय शुरू करने में बैंक आप लोगों के साथ है।
महिला बैंक की उपाध्यक्ष सती साहू ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होना हर परिवार की जरूरत है। सामाजिक सक्रियता के साथ आर्थिक व्यवस्था में सहयोग देने के लिए रोजगार के कई रास्ते खुले हंै। आप अपने साथ अन्य महिलाअेां को भी इससे जोड़ सकती हैं। उन्होंने बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।
परिचर्चा में डौली शर्मा ने आर्थिक मजबूती के लिए व्यवसाय संबधित क्षेत्र की आय-व्यय व बचत संबधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के पूर्व पैसों की पूरी व्यवस्था को भी समझना जरूरी है। तभी लाभ या हानि का अंदाज होगा। इसी कड़ी में किरण साहू ने अपने विचार साझा करते हुए महिलाओं को संगठित होकर व्यवसाय करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।
परिचर्चा की अध्यक्षता कर रही महिला बैंक की अध्यक्ष अरूणा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बैंक के 25 वर्षों की विकास यात्रा की जानकारी दी और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद बैंक का कार्य जो धीमा पड़ गया था। अब पुन: अपनी गति में आ गया है। बैंक की 25 वीं सालगिरह पर आयोजित होने जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने उपस्थितों को दी। उन्होंने भविष्य में भी सबके सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार दवे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद ने किया। इस परिचर्चा में रजिन्दर कौर, सुश्री नंदा रंगारी, रूक्मणी गुप्ता, पूर्णिमा शर्मा, कुसुम गोलछा, गंगा साहू, शीतल साहू, हेमलता साहू, अनिता साहू, रेखा यादव, नीलम ध्रव के साथ कर्मा महिला मंडल व बैंक के तमाम सदस्य-कर्मचारी उपस्थित थे।