महासमुन्द
महासमुंद, 25 जनवरी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस संगीत, नृत्य एवं शॉर्ट प्ले पुरूष, महिला प्रतियोगिता आगामी 29 जनवरी से 2 फरवरी तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होना है।
छत्तीसगढ़ राज्य के दल के गठन हेतु चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी को संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित की गई थी। महासमुंद जिले के कलाकार प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसमें शॉर्ट प्ले में लेखक व निर्देशक नरेश साहू की टीम ने नाटक युग की पुकार का मंचन किया।
दिशा नाट्य कला मंच महासमुंद के बैनर तले प्रेरणाप्रद नाटक युग की पुकार का मंचन रायपुर में लेखन व निर्देशन नरेश साहू बृजराज शाला महासमुंद, भारत सिंह साहू हाई स्कूल लाफिन खुर्द, शंकरलाल साहू हाई सेकंडरी स्कूल तमोरा, द्रौपती साहू प्रा.शा. डिही टेमरी, मंजू ममता साहू आवासीय आश्रम शाला परसदा, तारकेश्वर साहू प्रा.शाला सोरिद, चोवाराम साहू बीईओ कार्यालय महासमुंद एवं डॉ.देवेन्द्र साहू स्वास्थ विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। लिहाजा उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, एपीओ रेखराज शर्मा, सुरेंद्र मानिकपुरी, वी के असगर, अवनीश वाणी, अमित हिषीकर ने भी शुभकामनाएं दी हैं।