महासमुन्द

चितरंजन अध्यक्ष-सचिव रोशनी
25-Jan-2024 2:37 PM
चितरंजन अध्यक्ष-सचिव रोशनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नाताकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद प्राणीशास्त्र विभाग में 23 जनवरी को परिषद गठन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने किया।

स्वागत उद्बोधन हेतु प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक प्रियंका सोनवानी ने मंचस्थ सदस्यों का स्वागत करते हुए समस्त नवीन पदाधिकारियों का नाम बताया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चितरंजन डडसेना एमएससी चतुर्थ सेम., उपाध्यक्ष आशीष सिन्हा एमएससी द्वितीय सेम. सचिव रोशनी एमएससी चतुर्थ सेम. सहसचिव विजय शास्त्री एमएससी द्वितीय सेम. का मनोनयन प्रवीण्य सूची के आधार पर किया गया। साथ ही परिषद के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आशीष सिन्हा एमएससी द्वितीय सेम. ने तथा आभार प्रकट प्रियंका चक्रधारी ने किया। उक्त कार्यक्रम में लैब टैक्निशियन कोमल साहू एवं लैब अटेण्डेट संदीप यादव का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट