महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 जनवरी। गणतंत दिवस के लिए आज कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
पूर्वाभ्यास में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकडिय़ों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू मंच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई।
गणतंत्र समारोह का मुख्य आकर्षण 12 स्कूलों के लभभग 900 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन रहेगा। इसके अलावा 14 विभागों की झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान वा उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आज रिहर्सल अवसर पर स अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।