महासमुन्द
महासमुंद लोस के संयोजक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों का प्रभार भी
पिथौरा, 24 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय निवासी शंकर अग्रवाल को भाजपा में पुन: दो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। श्री अग्रवाल को महासमुन्द लोकसभा के संयोजक का दायित्व दिया गया था। अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के छत्तीसगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों का भी प्रभार दिया गया है। इसका सह प्रभारी विधायक भावना बोहरा को सौंपा गया है। विगत विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ की सभाओं में सहप्रभारी का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद पार्टी ने उन्हें पुन: दो बड़े दायित्व सौंपे हंै। शंकर अग्रवाल को प्रभारी बनाये जाने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ज्ञात हो कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत मण्डल अध्यक्ष से की और उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे एक कार्यकाल तक प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भी सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हंै।
श्री अग्रवाल को बड़े दायित्व दिए जाने से क्षेत्र के नेता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
न्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।