महासमुन्द

गणतंत्र यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम बघेल
23-Jan-2024 3:40 PM
गणतंत्र यात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम बघेल

महासमुंद, 23 जनवरी। सरायपाली विधायक चातुरी नंद द्वारा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही गणतंत्र यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जनवरी को ग्राम भंवरपुर पहुंचेंगे। 

‘छत्तीसगढ़’ को उक्त जानकारी देते हुए विधायक श्रीमती नंद ने बताया कि गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की उनकी मुहिम में कार्यकताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम श्री बघेल भंवरपुर में आयोजित गणतंत्र यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, किसान नेता आलोक चंद्राकर सहित कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने सरायपाली अंचल के कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को यात्रा में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।

विधायक श्रीमती नंद के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ पटेल, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लीलाकांत पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, जिला महामंत्री जयंत चौधरी, भंवरपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, सरायपाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, छुईपाली अध्यक्ष बलराम भोई, बसना जनपद अध्यक्ष रुक्मणि सुभाष पटेल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपांजलि बारीक, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत मेश्राम, दीपक साहू सरपंच, नपा के सभापति सुरेश भोई, एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म पटेल, युवा नेता महेंद्र वैष्णव, पुरन पटेल आदि जुटे हुए हैं। 
 


अन्य पोस्ट