महासमुन्द

कुल्हाड़ी लेकर युवक कपड़ा दुकान पहुंचा, शीशा तोड़ा, अब जेल में
21-Jan-2024 7:41 PM
कुल्हाड़ी लेकर युवक कपड़ा दुकान पहुंचा, शीशा तोड़ा,  अब जेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जनवरी।
जिले के बसना क्षेत्र स्थित भंवरपुर में शराब के नशे में एक युवक ने कुल्हाड़ी लेकर कपड़ा दुकान में तोडफ़ोड़ किया है।  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

भंवरपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि देवप्रसाद ग्राम उड़ेला निवासी कुल्हाड़ी लेकर कल सुबह 10 बजे भंवरपुर से बड़े साजापाली रोड स्थित कपड़ा दुकान पहुंचा। जहां मेरे जमीन पर दुकान बनाये हो कहकर दुकान के शीशे तोड़ दिये। यह देख दुकान के अंदर कर्मचारी सहित आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हाथों में कुल्हड़ी लहराते देख किसी की हिम्मत उससे बात करने की नहीं हुई। इसके बाद वह युवक दुकान से भाग निकला। 

इस मामले की शिकायत दुकान संचालक ने थाने में की है। जिस पर आरोपी युवक देवप्रसाद के खिलाफ भादवि की भारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट