महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21जनवरी। कल घायल बुजुर्ग महिला को 112 वाहन में कच्ची रोड से ही सीएससी बसना लाया।
20 जनवरी को सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन ने बसना प्रभारी को मामले से अवगत करा बगैर देरी किए कर घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। क्योंकि सूचना देने वाले ने बताया था कि 80 वर्ष बुजुर्ग महिला तिलकमोती पटेल पति स्वर्गीय समारू पटेल उम्र 80 वर्ष अपने ही घर में चलते फिरते अचानक से फिसल कर गिर गई है। उसका बायां पैर टूट गया है और बहुत ज्यादा खून निकल रहा है, बुजुर्ग महिला बहुत रो रही है। सूचना को ध्यान में रखते हुए डायल 112 तेजी से घटनास्थल पहुंचा। उसने तत्काल बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों के सहयोग से 112 वाहन में कच्ची रोड़ से ही सीएससी बसना लाया और घायल को डाक्टर को सुपुर्द किया। इस सम्पूर्ण कार्रवाई में आरक्षक क्रमांक 916 जगदीश दीवान एवं चालक .512 रंजन सागर का सराहनीय योगदान रहा।