महासमुन्द

जल्द से जल्द ई-केवायसी या मोबाइल नंबर सीडिंग करा लें
21-Jan-2024 2:40 PM
जल्द से जल्द ई-केवायसी या मोबाइल नंबर सीडिंग करा लें

महासमुंद, 21 जनवरी। शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों का जनवरी एवं फरवरी माह में नवीनीकरण किया जाना है। जिसके लिये राशनकार्डों में ई-केवायसी एवं मोबाइल सीडिंग जरूरी है। खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम ने कहा कि ऐसे राशनकार्डधारी जिनका ई.केवायसी या मोबाइल नंबर सीडिंग अभी तक नहीं कराया गया है, वे अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जल्द से जल्द पहुंचकर ई.पॉस मशीन के जरिये यह कार्य पूर्ण करा लें।
 जिससे राशनकार्ड नवीनीकरण में राशनकार्डधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।


अन्य पोस्ट