महासमुन्द

कलार समाज ने बांटे 2700 दीपक
21-Jan-2024 2:37 PM
कलार समाज ने बांटे 2700 दीपक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 जनवरी। 
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आयोजित रामलला प्रतिष्ठा समारोह में मिट्टी के दीपक बांटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कलार समाज द्वारा भी 2700 मिट्टी के दिये बांटे गए।

कलार समाज कौडिय़ा पिथौरा द्वारा सोमवार  22 जनवरी को भगवान श्री राम का अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामोत्सव एवं दीपोत्सव मनाये जाने समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम सरकड़ा में 245 परिवारों को 2700 दीपक के साथ तेल, बत्ती, रामलला के झंडे का वितरण कर ग्रामीणों एवं समाज जनों के साथ रामसत्ता का आयोजन करते हुये पूरे गाँव में भ्रमण कर दीपक का वितरण किया गया। 

कलार समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से 550 वर्षों की धैर्य पूर्ण होने का अवसर पर 22 जनवरी को  प्रात: 10 बजे कलश यात्रा पूरे गावँ में भ्रमण बाद शीतला मंदिर के पास महाआरती कर रामायण पाठ का आयोजन,  संध्या गोधूली बेला में पूरे गावं में दीप प्रज्वलित कर  रात्रि महाप्रसाद भोग भंडारा का वितरण  समाज जनों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। दीपक वितरण कार्यक्रम में समाज के प्रमुखों में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रमिला सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच ,सीताराम सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, परमेश्वर डड़सेना जिला सचिव, राजेन्द्र सिन्हा संयोजक सेवा मंच, सहित अनेक स्वजातीय महिला पुरुष साथ थे।


अन्य पोस्ट