महासमुन्द

प्राण-प्रतिष्ठा, राम वन गमन पथ की मिट्टी को कलश में एकत्रित करेंगे कांग्रेसी
21-Jan-2024 2:33 PM
प्राण-प्रतिष्ठा, राम वन गमन पथ की मिट्टी  को कलश में एकत्रित करेंगे कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21जनवरी।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महासमुंद जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
 कांग्रेस सरकार द्वारा विकसित राम वन गमन पथ के महासमुंद स्थित ग्राम मुडिय़ाडीह, पासिद, बोरिद, अमलोर, सिरपुर, खड़सा, गढ़सीवनी, पीढ़ी, अछोला, जलकी, फुसेरडीह में गोबर लिपाई कर उस पर रंगोली बनाए जाएंगे। राम वन गमन पथ की मिट्टी को कलश में एकत्रित कर प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष उक्त कलश को अपने-अपने ब्लॉक में लेकर जाएंगे और कलश की पूजा-अर्चना करेंगे तत्पश्चात कलश की मिट्टी में सुगंधित चंदन मिलाकर सभी के माथे पर उक्त चंदन युक्त मिट्टी का तिलक लगाकर लोगों को छत्तीसगढ़ में श्रीराम के होने का एहसास कराएंगे। 

जिला कांग्रेस भवन में तथा प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है जिसके अंतर्गत सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस आदि का पाठ किया जाएगा तथा ध्वज भी लहराए जाएंगे। इस हेतु कांग्रेस पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों की  बैठक लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के निर्देश कांग्रेस जनों को दिए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए  कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि यह कौशल्या माता का प्रदेश है और प्रभु श्रीराम यहा के भांचा हंै। अत: भांचा राम छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढिय़ों के कण-कण में है। 

बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, भूपेंद्र ठाकुर,रवि निषाद, संतोष पटेल, करण सिंह दिवान, रविशंकर कश्यप, विजय साहू, जितेंद्र सिदार, पुष्पेंद्र पटेल, बलराम  भोई, आर एन आदित्य, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन, सोशल मीडिया प्रभारी मोती जांगडे प्रमुख रूप से  उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दी।
 


अन्य पोस्ट