महासमुन्द

यातायात नियमों का पालन करने पर चॉकलेट-गुलाबफूल से सम्मान, बाकी को समझाइश
19-Jan-2024 7:32 PM
यातायात नियमों का पालन करने पर चॉकलेट-गुलाबफूल से सम्मान, बाकी को समझाइश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 जनवरी। महासमुंद पुलिस की एक टीम शहर के विभिन्न चौक चौराहों में जाकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की अपील कर रही है।

इस टीम ने  गुरुवार को यातायात नियमों का पलान कर रहे 50 वाहन चालकों को चॉकलेट एवं गुलाब देकर सम्मानित किया। बगैर हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट,तीन सवारी चलने वाले 300 वाहन चालकों को पंपलेट देकर हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट एवं तीन सवारी, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

पुलिस की टीम ने यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से महासमुंद शहर के बरोंडा चौक, कांग्रेस चौक, बस स्टैंड, ग्राम खरोरा,  तुमगांव चौक, ओवर ब्रिज, गांधी चौक एवं अन्य चौक चौराहों में जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया।

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के चौथे दिन यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात घनेंद्र ध्रुव के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव की उपस्थिति में आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया।


अन्य पोस्ट