महासमुन्द

सांकरा में विधायक कार्यालय का उद्घाटन
19-Jan-2024 7:31 PM
सांकरा में विधायक कार्यालय का उद्घाटन

पिथौरा, 19 जनवरी। विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में क्षेत्रीय विधायक कार्यालय का उद्घाटन विधायक सम्पत अग्रवाल ने किया। कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समय से निराकरण कराया जा सके।

इस अवसर पर  विधायक अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को सुनने एवं समाधान के लिए बसना विधानसभा के पांचों मण्डल मुख्यालय में विधायक जनसंपर्क कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यालय 24 घण्टे संचालित रहेंगे। क्षेत्र की जनता को अब इधर उधर समस्याओं को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा। जनता अब किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे और रजिस्टर में अवगत करायें। बिना देरी किए हर एक समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साहू, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश विशाल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद किशन अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य कंवलजीत सिंह छाबड़ा, सांकरा मण्डल महामंत्री रामलाल मलिक,रंजीत साहू, कोलता समाज सभापति रसिक प्रधान, जिला महंत छबिलाल रात्रे, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,विकास वाधवा,निर्मलदास,कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा, नरेन्द्र बोरे,सोनू छाबड़ा, विजय पटेल,विश्वनाथ प्रधान,संतोष मांझी, दुष्यंत पटेल, कलपराम साहू, मुकेश प्रधान, विजय चौधरी, कमलेश डड़सेना, प्रहलाद बुड़ेक, प्रमोद प्रधान, ब्रजेन्द्र प्रधान, किशोर कानूनगो सहित सैकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट