महासमुन्द

गोंड़ समाज का परिचय सम्मेलन 28 को
19-Jan-2024 4:58 PM
गोंड़ समाज का परिचय सम्मेलन 28 को

महासमुंद,19 जनवरी। गोंडवाना गॉड महासभा द्वारा 28 जनवरी को गोंड़ समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आडिटोरियम न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में रखा गया है। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जायेगा। इस हेतु बायोडाटा 22 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है। 

महासमुंद जिले के लिए पंजीयन प्रभारी महेश कुमार ध्रुव को बनाया गया है। पंजीयन शुल्क 21 जनवरी तक पंजीयन प्रभारी के पास ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट