महासमुन्द

आदिवासी किसान ने रेंजर पर लगाया प्रताडि़त करने, वन अधिकार पत्र जब्त करने का आरोप
19-Jan-2024 4:36 PM
आदिवासी किसान ने रेंजर पर लगाया प्रताडि़त करने, वन अधिकार पत्र जब्त करने का आरोप

आरोप गलत, किसान जंगल के हरे भरे पेड़ों को काट रहा था -रेंजर 

महासमुंद,19 जनवरी। एक आदिवासी किसान ने महासमुंद रेंजर पर प्रताडि़त करने, जमीन का पट्टा और वन अधिकार पत्र जब्त करने की शिकायत कलेक्टर और एसपी से की है।   इस मामले में रेंजर का कहना है कि किसान ने हरे-भरे पेड़ों को काटा। इसलिए विधिवत कार्रवाई की है। गाली-गलौज की बात झूठ है। 

ग्राम नवापारा परसदा ब निवासी प्रेमसिंग ने कलेक्टर और एसपी को दिए ज्ञापन में लिखा है कि उसे शासन से खसरा नं.71-1, रकबा 1.143 हेक्टेयर भूमि मिली है. जिसमें वह फसल उगाता है। भूमि में मेड़ नहीं होने से पानी नहीं रुकता। इससे उत्पादन प्रभावित होने से उसे हर साल 10.15 हजार रुपए का नुकसान होता है। 

लिहाजा खेत को सुधारने 14 जनवरी को जेसीबी से पुराने पेड़ों की ठूठों व कुछ सेनहा पेड़ की सफाई करवा रहा था। तभी वहां वनपरिक्षेत्र अधिकारी टीआर सिन्हा स्टाफ  के साथ पहुंचे। आरोप है कि उसने किसान को मारने दौड़ाया। पट्टा रद्द करने की धमकी दी और शासकीय पट्टा व अधिकार पत्र जब्त कर लिया। किसान ने यह भी आरोप लगाया है कि शासकीय पट्टा व अधिकार पत्र को लौटाने के लिए रेंजर ने पैसे मांगे। 

रेंजर महासमुंद टीआर सिन्हा का कहना है कि किसान प्रेमसिंग जेसीबी सेहरे.भरे पेड़ों को उखाड़ रहा था। सूचना पर वे टीम के साथ तत्काल पहुंचे और विधिवत कार्रवाई की है। कोई गाली.गलौज नहीं की है। उनके पट्टे को जांच के लिए रखा गया है, जब्त नहीं किया गया है। उक्त कार्य में प्रयुक्त जेसीबी को जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट