महासमुन्द
पति की मौत के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
19-Jan-2024 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जनवरी। बया के पास स्थित ग्राम सेल में पति की मौत के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
ग्राम सेल निवासी रामनाथ केंवट (30 वर्ष) की 16 जनवरी को रात्रि 1 बजे हार्टअटैक से मौत हो गई। जिससे पत्नी संतोषी केंवट सदमें में चली गयी। जिसके चलते संतोषी (28 वर्ष) ने भी 18 जनवरी की रात 2.30 बजे घर से लगे बरामदे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैला दिया है। परिवार सहित पूरा गांव सदमें है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अत्यंत प्रेम की वजह से पति के नाम के गम में डूबी पत्नी ने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक रामनाथ और संतोषी केवट के दो पुत्र हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे