महासमुन्द

चोरी के पनडुब्बी पंप समेत 3 बंदी
19-Jan-2024 3:55 PM
चोरी के पनडुब्बी  पंप समेत 3 बंदी

महासमुंद,19 जनवरी। पनडुब्बी पम्प चोरी करने वाले एक गिरोह का बलौदा पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पनडुब्बी पंप जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत भाई, राकेश यादव उर्फ  चिंटू यादव, लोकनाथ उर्फ  लोको सभी खोखेपुर जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ तीनों ने  चोरी की एक पुरानी 7 एचपी का पनडुब्बी पंप एवं एक पुरानी जनरेटर को रखा हुआ है। 

सूचना पर थाना प्रभारी उमेश वर्मा व स्टाफ  ने खोखेपुर जाकर पतासाजी की। जहां उक्त आरोपियों के पास एक पुरानी 7 एचपी का पनडुब्बी पंप एवं एक किसान जनरेटर मिला, जिसे पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत कार्रवाई की गई। 

 


अन्य पोस्ट