महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जनवरी। जिले में कई जगह पुलिस ने दबिश देते शराब जब्त किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
महासमुंद पुलिस की बागबाहरा टीम ने धारा 34-2 के तहत बीते16 जनवरी को मुखबिर सूचना पर व्यापारी तालाब पीपल पेड़ के नीचे आरोपी अनिल यादव बागबाहरा को एक सफेद रंग की बोरी में 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा समेत हिरासत में लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद की टीम ने मुखबिर की सूचना एक व्यक्ति को मोटर सायकल मेंं अवैध रूप से बिक्री के लिए अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विजय गायकवाड़ मचेवा है। उनकी मोटर सायकल की डिक्की में रखे 31 नग देशी प्लेन पौवा कीमती करीब 2480 रुपए, मोटर सायकल को बरामद कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।
कल 17 जनवरी को थाना पटेवा पुलिस ने बागबाहरा रोड बिजली आफिस के पास ग्राम छिलपावन में आरोपी फगन लाल निषाद ग्राम मातागुड़ी खुशरूपाली के कब्जे में अवैध रूप से 32 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रुपए बरामद कर आराोपी को धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया है।
जिले की बागबाहरा थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत ग्राम हरनादादर में आरोपी खिलेश्वर बांधे को 61 पौवा देशी प्लेन मदिरा (10.980 लीटर) कीमती 4880 रुपए को जब्त कर आरोपी को जेल भेजा है।

