महासमुन्द

पिकअप से अवैध रूप से धान परिवहन, एक गिरफ्तार
18-Jan-2024 4:10 PM
 पिकअप से अवैध रूप से धान परिवहन, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 जनवरी। महासमुंद जिले की थाना सांकरा पुलिस ने ओडिशा से महासमुंद छत्तीसगढ़ की ओर  पिकअप से अवैध धान परिवहन करते 66 पैकेट प्लास्टिक बोरी में भरी कुल 26 क्विंटल 40 किलो धान सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर 17 जनवरी को ओडिशा राज्य से ग्राम फटहामुड़ा गांव होते हुए एक पिकअप को धान लेकर छत्तीसगढ़ आने की सूचना सांकरा आने की सूचना मिली। थाना पुलिस की टीम तत्काल ही उक्त सूचना की दरयाप्त करने निकली। फटहामुड़ा में महेन्द्रा पिकअप वाहन अपनी पीछे की ट्राली में धान भरकर आते दिखी। पुलिस ने उसे रोका। वाहन चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सेवक राम नायक सिंगारपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद बताया। उक्त वाहन को चेक करने पर पिकअप वाहन के पीछे ट्राली में रखे कुल 66 नग प्लास्टिक बोरी में भरी हुई धान प्रत्येक बोरी में करीबन 40-40 किलो कुल 26 क्विंटल 40 किलो, प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य कीमती 2183रुपए जुमला 57 हजार 631 रुपए परिवहन करते मिला। अवैध धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देने पर आरोपी ने कोई वैध कागजात पेश नहीं किया। अत: परिवहन में प्रयुक्त महेन्द्रा पिकअप वाहन कीमती 3 लाख 10 हजार रुपए समेत धान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट