महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठाको लेकर राधाकृष्ण मंदिर इमलीभाठा से निकाली जा रही प्रभातफेरी का शहर के अलग अलग हिस्सों में अभिनंदन किया जा रहा है।
बस्ती प्रमुख विजय चंद्राकर, टेकराम सेन ने बताया कि 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को भव्य एवं आकर्षक बनाने अपील की जा रही है। पार्षद देवीचंद राठी द्वारा अयोध्या से सीधे प्रसारण होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को एलईडी् के माध्यम से दिखाने के अलावा श्रीराम की आकर्षक कट आऊट एवं बेनर पोस्टर की तैयारी की जा रही है। इमलीभांठा के निवासियों द्वारा राधाकृष्ण मंदिर एवं शिव मंदिर फर्शी गली में भोजन प्रसादी की व्यवस्था एवं रामचरित मानस गान की तैयारी भी की जा रही है।
प्रतिदिन इमलीभांठा से निकलने वाली प्रभातफेरी का जगह-जगह अभिनंदन किया जा रहा है। इमलीभांठा से नयापारा, शिव चौक तक पहुंचने पर पार्षद मीना वर्मा ने स्वागत किया। राहुल चंद्राकर ने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को दीपावली सा उत्सव मनाने के लिये अपने घरों एवं आसपास मंदिरों में तैयारी करें। इससे पहले 20 जनवरी को शहर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में शारदा मंदिर से राम जानकी मंदिर तक शाम 4 बजे शारदा मंदिर तुमगांव रोड के पास एकत्रित हों। सुजाता विश्वनाथन ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर आधारित काव्य विनयांजली 18 जनवरी शाम 5 बजे वंृदावन विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।