महासमुन्द

श्रीराम जानकी मंदिर में 40 बरस पहले हुई थीं शिलापूजन, छुपाकर अयोध्या से लाए थे
18-Jan-2024 3:05 PM
श्रीराम जानकी मंदिर में 40 बरस पहले हुई थीं शिलापूजन, छुपाकर अयोध्या से लाए थे

आंदोलन में भाग लेने वालों को सरकार ने जगह-जगह ट्रेन से जंगलों में उतार दिया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18जनवरी। अयोध्या में निर्मित भगवान श्रीरामलला के भव्य मंदिर के पीछे वर्षों पूर्व महासमुंद के श्रीराम भक्तों की भी मेहनत छुपी हुई है। उन दिनों अयोध्या में लगने वाले शिला पूजन कार्यक्रम के दौरान शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। फलस्वरूप किसी अनहोनी के भय से शासन नहीं चाहती थी कि शिला पूजन हो। पुलिस सुरक्षा प्रबंध के बीच शिला पूजन कार्यक्रम आहुत हुआ था जिसमें शहर के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों ने भाग लिया था। तुमगांव, बिरकोनी, झलप, पटेवा, खट्टी तथा सोरमसिंघी के लोगों ने धूमधाम से शीला पूजन किया था। महासमुंद के गांधी चौक में शिला पूजन का आयोजन किया गया। शिलाओं को महासमुंद के राम जानकी मंदिर में रखा गया था। मंदिर से शहर के राम.जानकी मंदिर में 40 वर्ष पूर्व हुई थीं। इस शिला को पूजन गांधी चौक लाया गया था। शिलाओं की पूजा प्रमुख रूप से स्व. जयलाल महराज, स्व.नारायण राव ढोंक, लक्ष्मण राव निमोणकर, स्व.पुष्कर चंद्राकर सोरमसिंघी, स्व. घनश्याम चंद्राकर, स्व.मनहरण लाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ था।

पूजन समारोह कार्यक्रम का संचालन माधव राव टांकसाले ने किया था। शिला पूजन कार्यक्रम के पश्चात रैली के रूप में चमन लाल चंद्राकर, मोहन शर्मा, तारेंद्र चंद्राकर, स्व.दुर्गा चंद्राकर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख नारायण राव ढोंक, कचहरी हनुमान मंदिर के पुजारी सुंदर दास महराज, श्रीराम.जानकी मंदिर के पुजारी शत्रुहन वैष्णव, दाऊलाल चंद्राकर, स्व.अमृत साहू,डॉ.विमल चोपड़ा, माधव राव टांकसाले तथा सैकड़ों राम भक्तों ने अयोध्या में आयोजित आंदोलन में हिसल्सा लेने कूच किया।

 इस वक्त शहर के साथ ग्रामीण अंचल से भी लोगों ने अयोध्या जाकर भाग लिया। जिसमें कांपा के स्व.सरजू प्रसाद साहू, तुमगांव के स्व.देवसिंह ठेठवार, तिलक साहू, पररु साहू, सीताराम, रामकुमारी तिवारी, अजय चंद्राकर, भारत बुंदेल, अनुप कहार ने भाग लिया। आंदोलन में भाग लेने वालों को सरकार ने जगह-जगह ट्रेन से जंगलों में उतार दिया। लेकिन महासमुंद के अजय चंद्राकर, भरत बुंदेल, अनुप कहार अयोध्या आंदोलन स्थल तक पहुंचने में सफल हो गये थे।


अन्य पोस्ट