महासमुन्द
खड़े ट्रक में आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई
17-Jan-2024 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17जनवरी। महासमुंद जिले में पंचर होकर खड़े एक ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना नेशनल हाईवे 53 पिरदा मोड़ की है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक में धान लोड कर बसना से कांपा राइस मिल ले जा रहा था। इस दौरान ट्रक पंचर हो गया तो वह गाड़ी साइड में खड़ा कर सो गया था। तभी अचानक आग लग गई। चालक ने अफरा-तफरी में कूदकर अपनी जान बचाई।
इस आगजनी में ट्रक के सामने का हिस्सा और लगभग 100 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं सूचना मिलने पर तुमगांव, पटेवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन अब तक आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे