महासमुन्द

गणतंत्र दिवस पर विभागों की झांकी का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
17-Jan-2024 3:09 PM
गणतंत्र दिवस पर विभागों की झांकी का प्रदर्शन,  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17जनवरी।
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। सभी शासकीय संस्थानों में  गणतंत्र दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कल कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में 75वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा.निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर निर्भय साहू, संयुक्त कलेक्टर एसके टंडन, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री मलिक ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से हो। पुलिस एवं अद्र्ध सैनिक बलों की टुकडिय़ा, स्काउट.गाइडए एनसीसी परेड में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। पूर्व की भांति मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 9 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी रात्रि में सभी शासकीयए सार्वजनिक भवनोंए राष्ट्रीय स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूंकि प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ होगा।

इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी.कर्मचारी गण जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। अधिकारी अपने.अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का नाम अति शीघ्र भेजने कहा है।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेंगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारीए पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस-जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे उसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय पूर्व अपने-अपने दायित्व पूरा कर लें। 


अन्य पोस्ट