महासमुन्द

चाकू लहराकर विवाद, आरोपी बंदी
16-Jan-2024 2:52 PM
चाकू लहराकर  विवाद, आरोपी बंदी

महासमुंद,16 जनवरी। महासमुंद पुलिस की थाना सरायपाली टीम ने चाकू लहरा कर  विवाद करने के मामले में एक युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट  की कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसे जेल दाखिल किया गया है।  राजेश कुकरेजा एवं आकाश राव गिरेपुंजे, एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस के जवानों को 14जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि रमेश स्वाई सरायपाली अपने मोहल्ले में एक धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया में  धारा- 25 27 आम्र्स एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड  पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट