महासमुन्द

ट्रक से साढ़े 6 लाख के कबाड़ जब्त, ओडिशा के 2 बंदी
15-Jan-2024 6:26 PM
ट्रक से साढ़े 6 लाख के कबाड़ जब्त, ओडिशा के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 जनवरी। जिले के थाना पटेवा पुलिस ने अवैध स्क्रैब कबाड़ी परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली ट्रक में करीब 26 हजार 520 किलोग्राम कीमती करीब 6 लाख 63 हजार रुपए के कबाड़ के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 13 लाख, कुल जुमला कीमती करीबन 19 लाख 63000 रुपए बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 14 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 रोड थाना पटेवा के सामने में आरोपी देवराज बंछोर (58 वर्ष) टेमरी (ओडिशा), प्रशांत बरिहा (25 वर्ष) मोण्डोमहूल (ओडिशा) को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली टाटा ट्रक में लोहे का विभिन्न प्रकार स्कैब कबाड़ भरा हुआ वजन करीब 26520 किलोग्राम कीमती करीब 6 लाख 63 हजार रुपए जुमला कीमती करीब 19 लाख 63 हजार रुपए जब्त गया है।


अन्य पोस्ट