महासमुन्द

विवि स्तर शतरंज स्पर्धा, महिला टीम का शानदार प्रदर्शन
15-Jan-2024 3:34 PM
विवि स्तर शतरंज स्पर्धा, महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जनवरी।
बीते 3 से 11 जनवरी के बीच आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी लेवल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मेघालय में हुआ। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। 

यह टीम राजकोट गुजरात में 23 जनवरी से आयोजित ऑल इंडिया शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस टीम में शामिल संजीता साहू बीए प्रथम वर्ष शासकीय महाविद्यालय पिथौरा व नेहा प्रधान बीएससी अंतिम स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परसवानी, सांकरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बालिकाओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चेस क्लब परसवानी के कोच अखिलेश कुमार कर व कॉलेज के स्टाफ  को दिया है।


अन्य पोस्ट