महासमुन्द

अंतरशालेय कबड्डी स्पर्धा
15-Jan-2024 3:33 PM
अंतरशालेय कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 जनवरी।
अंतरशालेय बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम कलेंडा सरायपाली में किया गया। मुख्य अतिथि संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल थे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि मिनकेतन पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला मंत्री विजय प्रधान, एसआर साहू थे। प्रखर अग्रवाल ने युवाओं को खेल व सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर केआर पटेल, ध्रुव मलिक, गिरधारी साहू, मुरलीधर भोई, लोकनाथ चौधरी, उत्तम डड़सेना, राजेश साहू, सुदामा प्रधान, परमेश्वर साहू, तुषार सेन, आशीष सेन, रिंकू पटेल, तरुण गड़तिया, विजय नाग, आयुष साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट