महासमुन्द
विधायक ने की सफाई
15-Jan-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 जनवरी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के सभी देव स्थानों को और अधिक स्वच्छ और निर्मल बनाने के अभियान के तहत कल महामाया मंदिर परिसर महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान सहित पार्षद, नागरिक व पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने सभी नगरवासियों को आग्रह किया किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़.चढ़ कर हिस्सा लें और रामलला के आगमन से पहले देशभर के मंदिरों व तीर्थक्षेत्रों को स्वच्छ बनाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे