महासमुन्द

संजीव कर्माकर को सांसद की टिकट देने की मांग
14-Jan-2024 3:21 PM
संजीव कर्माकर को सांसद  की टिकट देने की मांग

सर्व समाज महासभा ने राज्य स्तर से प्रधानमंत्री तक लिखा पत्र 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जनवरी।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में महासमुंद सीट से सर्व समाज महासभा ने बैठक कर भाजपा से प्रोफेसर डॉ. संजीव कर्मकार को सांसद प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को सर्व समाज महासभा के विशाल बंजारे, सुनीता कंवर, रामाश्रय यादव और प्रताप महंती ने प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य स्तर से प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखा है।
प्रत्याशी के रूप में डॉ. कर्मकार को सतनाम समाज महासमुंद, सरायपाली, झलप, पटेवा, गरियाबंद, धमतरी, राजिम, बिन्द्रानवागढ़ से समर्थन मिला है। इसके अलावा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र से यादव समाज और कोलता समाज का, सरायपाली क्षेत्र से ब्राह्मण समाज, बसना क्षेत्र से अघरिया व मरार पटेल समाज, महंती समाज और आदिवासी समाज का समर्थन मिला है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला है।

डॉ. संजीव कर्मकार ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। आज तक यहां पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र के अलावा रोजगार पर बहुत काम करने की जरूरत है। यहां क्षमताओं की कमी नहीं है। जरूरत है केवल नि:स्वार्थ नेतृत्व की, जो संभव है। सभी काम पारदर्शिता के साथ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा पार्टी उन्हें टिकट देती है और जनता का आशीर्वाद मिलता है तो ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जिससे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हो सकती है।
 


अन्य पोस्ट